Rajasthan Politics: नरेश मीणा पर ये क्या कहते कहते अटक गए ज्ञानदेव आहूजा, बोल दिया कुछ ऐसा की....
- byShiv
- 22 Nov, 2024
इंटरनेट डेस्क। भाजपा के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने आरक्षण को लेकर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य के बयान का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण को लेकर जगद्गुरु ने जो बयान दिया, वह उचित नहीं था क्योंकि इससे सामाजिक सद्भाव को नुकसान पहुंच सकता था। आहूजा ने कहा, संतों के प्रति मेरी पूरी श्रद्धा है। जगद्गुरु रामभद्राचार्य जैसे महान संत हमारे समाज के लिए आदर्श हैं।
उन्होंने आगे कहा, देश को तोड़ने और निगेटिव काम करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के नेता राहुल गांधी ही काफी हैं। जो समाजिक समरसता को चोट पहुंचा रहे हैं, भगवा रंग और भगवा वस्त्र उनको पसंद नहीं है, हमारे देश की एकता और अखंडता बनी रहनी चाहिए।
नरेश मीणा पर क्या बोले
बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञान देव आहूजा ने निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की ओर से एसडीएम को थप्पड़ मारे जाने की घटना को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, मैं नरेश मीणा के गुस्से या प्रतिक्रिया पर टिप्पणी नहीं करूंगा लेकिन उनके समर्थकों ने जो पथराव किया, गाड़ियां जलाई, इससे देश को आर्थिक नुकसान हुआ हैं वह निंदनीय है।
pc-tv9




