Ratan Tata: 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति में किसे क्या मिला, शांतनु नायडू और अपने डॉग टीटो को भी दिया हैं इतना कुछ

इंटरनेट डेस्क। देश के जाने माने बिजनेसमैन रतन टाटा का हाल ही में निधन हो गया था। उनके निधन के बाद उनके बिजनेस और उनकी संपत्ति को लेकर यह सवाल लोगों के मन में उठ रहे थे कि रतन टाटा के बाद अब उनकी 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति किसे मिलने जा रही है। रतन टाटा की वसीयत अब सामने आ गई है। रतन टाटा ने अपने से जुड़े कई लोगों को संपत्ति का हिस्सेदार बनाया है।

किसे क्या मिला हैं
मीडिया रिपोटर्स की माने तो रतन टाटा ने अपनी संपत्ति में भाई जिमी टाटा, सौतेली बहन शिरीन और डिएना जीजीभॉय,  हाउस स्टाफ से जुड़े कुछ लोगों को हिस्सेदार बनाया है। साथ ही अपने फाउंडेशन का जिक्र किया है। इसके साथ ही टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन रतन टाटा ने लंबे समय से सहयोगी रहे शांतनु नायडू को भी अपनी वसीयत में शामिल किया है। जानकारी के अनुसार टाटा ने आरएनटी कार्यालय में महाप्रबंधक नायडू के वेंचर गुडफेलो में अपनी हिस्सेदारी भी छोड़ दी है। साथ ही उन्होंने नायडू के शिक्षा के लिए लोन को भी माफ कर दिया है।

कौन है शांतनु नायडू
जानकारी के अनुसार कॉर्नेल विश्वविद्यालय से एमबीए करने वाले शांतनु नायडू रतन टाटा के बेहद ही करीबी लोगों में से एक थे। नायडू साल 2017 से टाटा ट्रस्ट से जुड़े हुए हैं और शांतनु नायडू टाटा समूह में काम करने वाले अपने परिवार की पांचवीं पीढ़ी हैं। रतन टाटा अपने पीछे करीब 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति छोड़ गए हैं। रतन टाटा ने अपने जर्मन शेफर्ड डॉग टीटो की देखभाल करने की जिम्मेदारी अपने रसोइए राजन शॉ को दी है। वसीयत में उन्होंने टीटो की देखभाल करने के लिए अच्छी खासी रकम छोड़ी है।

pc- moneycontrol.com