RBI: नियमों में हाेंगे बड़े बदलाव, अब आपका चेक क्लीयर होने में लगेंगे कुछ ही घंटे
- byShiv
- 12 Aug, 2024

इंटरनेट डेस्क। आपने कई बार बैंक में चेक लगाया होगा और चेक क्लीयर होने में आपको दो दिन का समय कम से कम लग जाता होगा। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। नई व्यवस्था लागू होने के बाद कुछ ही घंटो में आपका चेक क्लीयर हो जाएगा। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने इस व्यवस्था में बदलाव करने के बारे में जानकारी दी है।
उन्होंने कहा है कि चेक ट्रन्केशन सिस्टम में बदलाव किया जाएगा और इसके तहत चेक क्लियर होने में जो समय लगता था वह नहीं लगेगा। नई व्यवस्था के तहत चेक को स्कैन किया जाएगा और कुछ ही घंटे में पैसे अकाउंट में पहुंच जाएंगे। इसके बारे में जल्दी सारे दिशा निर्देश भी जारी कर दिए जाएंगे।
बता दें की अब तो पैसे ऑनलाइन ट्रांसफर हो जाते हैं, लेकिन पहले के समय में अधिकतर पैसों का लेनदेन चेक या फिर नकद के अनुसार ही होता था और चेक क्लीयर होने में समय लगता था। लेकिन अब ये समस्या नहीं होगी।
pc- moneycontrol.com