Russia: राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने 25 साल के बाद देश को किया संबोधित, कहा-सब कुछ ठीक हो जाएगा, हम केवल आगे बढ़ेंगे

इंटरनेट डेस्क। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए साल के मौके पर देश को संबोधित किया है। उन्हांेने कहा कि देश 2025 में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेगा। उन्होंने अर्थव्यवस्था या यूक्रेन से युद्ध पर कोई विशेष वादा नहीं किया। ऐसे में पुतिन ने रूस के लोगों को कहा कि उनकी भलाई हमारी सर्वाेच्च प्राथमिकता है।

व्लादिमीर पुतिन ने रूस की चुनौतियों को एक ऐतिहासिक मिशन के रूप बताया, जिसमें द्वितीय विश्व युद्ध में नाजी जर्मनी की हार में उसकी भूमिका सहित पिछली जीतों का जिक्र किया। पुतिन ने कहा कि अब नए साल में हम भविष्य के बारे में सोच रहे हैं। हमें विश्वास है कि सब कुछ ठीक हो जाएगा, हम केवल आगे बढ़ेंगे।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए रूस का भविष्य और नागरिकों की भलाई सर्वाेपरि है। क्रेमलिन से उनका साढ़े तीन मिनट का संदेश आधी रात को प्रसारित किया गया। बताया जा रहा हैं की पुतिन ने 25 साल के बाद देश को संबोधित किया है। 

pc- politico-eu.translate.goog