Russia-Ukraine: यूक्रेन का रूस पर आरोप, अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से किया गया हमला
- byShiv
- 23 Nov, 2024

इंटरनेट डेस्क। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खतरनाक स्थिति में है। ऐसे में यूक्रेन ने दावा किया हैं कि रूस ने उस पर अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया है। हालांकि रूस ने इन आरोपों से इनकार किया है, यूक्रेन के पास एक समय दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा परमाणु हथियार भंडार और 179 अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल थीं लेकिन आज उस पर परमाणु युद्द का खतरा मंडरा रहा है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यदि यूक्रेन का दावा सही निकलता है तो यह इतिहास में पहली बार होगा जब किसी देश ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मानी जाने वाली इस आईसीबीएम का इस्तेमाल किया है।
हालांकि मास्को ने आरोपों से इनकार किया है, यह घटना तब हुई जब बाइडेन प्रशासन से इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद यूक्रेन ने रूस में छह अमेरिकी निर्मित लंबी दूरी की मिसाइलें दागीं। रूस ने इसे राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा खींची गई रेड लाइन को पार करना बताया है। दोनों देशों के बीच मौजूदा बढ़ते तनाव से परमाणु युद्ध का खतरा भी मंडरा गया है।
pc-