Thalapathy Vijay's: थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने नाम के आगे से हटाया पिता का सरनेम

इंटरनेट डेस्क। एक्टर से राजनेता बने थलपति विजय के बेटे जेसन संजय ने अपने नाम में बड़ा बदलाव कर लिया है। यह घटना उनकी मां संगीता सोरनलिंगम द्वारा तलाक की याचिका दायर करने के कुछ दिनों बाद हुई है, जिसके तहत उन्होंने तमिल सुपरस्टार से अपनी 27 साल की शादी को खत्म कर दिया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो जेसन संजय ने अपनी पहचान यानी अपने नाम से अपने पिता का नाम जानबूझकर हटा दिया है। संजय संदीप किशन की फिल्म सिग्मा से निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखने की तैयारी कर रहे हैं।

खबरों के मुताबिक, फिल्म इंडस्ट्री के जानकारों ने गौर किया है कि युवा फिल्ममेकर अब अपने नाम के आगे जेसन संजय एस लिख रहे हैं। उनके नाम में एस उनकी मां संगीता के नाम को दिखाता है, न कि पिता के नाम का पहला अक्षर इस्तेमाल करने की पारंपरिक प्रथा का। इस फैसले को मौजूदा पारिवारिक संकट के दौरान उनकी मां के साथ उनके खड़े रहने के तौर पर देखा जा रहा है।

pc- ndtv.in