Travel Tips: आ रहे हैं उदयपुर तो फिर घूमने के लिए जरूर जाएं आप भी इन जगहों पर
- byShiv
- 14 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में घूमने के लिए एक से बढ़कर एक जगह आपको मिल जाएगी, आप यहां आराम से घूम सकते है और एंजोय कर सकते है। यहां अगर आप आ रहे हैं तो आप उदयपुर आ सकते है, यह सिर्फ झीलों और महलों का शहर नहीं, बल्कि सुकून और असली अनुभवों का शहर है। तो आज जानते हैं की आप कहा घूम सकते है।
फतेह सागर झील
आप सुबह की शुरुआत फतेह सागर झील से कर सकते हैं, यह एक बेहतरीन जगह है। यहां सुबह का नजारा बेहद शांत और मनमोहक होता है। सूरज की पहली किरणों के साथ झील का पानी चमकने लगता है, जो एक अलग ही सुकून देता है। इस समय पर्यटकों की भीड़ कम होती है और स्थानीय लोग टहलते, दौड़ते या चाय की चुस्कियां लेते नजर आते हैं।
शिल्पग्राम
यहां आप संस्कृति को करीब से महसूस कर सकते हैं, अगर आप यहां थोड़ा समय बिताते हैं, तो यह जगह आपको बहुत कुछ सिखाती है। कारीगरों को हाथों से कला रचते देखना, लोक कलाकारों की रिहर्सल सुनना और पारंपरिक घरों की बनावट को समझना एक अलग अनुभव देता है।
pc- hindi.holidayrider.com






