Travel Tips: जीवन में एक बार जरूर करनी चाहिए आपको इन जगहों की यात्रा, लौटने के बाद बदल जाता हैं बहुत कुछ

इंटरनेट डेस्क। आपने वैसे तो भारत में कई राज्यों का भ्रमण किया होगा और कई अच्छी अच्छी जगहों को देखा होगा, वैसे भारत में अनेकों पवित्र स्थल हैं, जहाँ पहुँचकर मन को अद्भुत शांति और सुकून का एहसास होता है। इन स्थानों पर वातावरण इतना शुद्ध और एनर्जी से भरा होता है कि आत्मा को भीतर तक छू जाता है। तो आज आपको बताएंगे की आपको किन जगहों पर जरूर जाना चाहिए।

वाराणसी
वाराणसी को दुनिया का सबसे प्राचीन जीवित शहर माना जाता है। गंगा नदी के तट पर बसे इस नगर में हर पल जीवन और मृत्यु का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यहाँ के घाटों पर बैठकर गंगा की धारा को निहारना आत्मा को भीतर तक स्पर्श करता है। शाम को होने वाली गंगा आरती का जिक्र करना तो शब्दों में मुमकिन भी नहीं है, ऐसे में आपको यहां आना चाहिए। 

तिरुपति बालाजी
इसके साथ ही आप आंध्र प्रदेश में स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भी जा सकते हैं, भगवान वेंकटेश्वर को समर्पित यह मंदिर भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। यहाँ लाखों श्रद्धालु हर साल आते हैं और घंटों इंतजार करने के बाद भी भगवान के दर्शन के लिए उनकी आस्था डगमगाती नहीं।

pc- tv9