UP: 14 साल की लड़की से 4 महीने तक अलग अलग होटलों में 10 लोग करते रहे रेप, घंटों घंटों तक होता था उसका...नहीं रहती हिम्मत तो फिर...
- byShiv
- 11 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में से एक ऐसी खबर सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां 4 महीने तक लापता रही एक नाबालिग छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत को लेकर बड़ा खुलासा किया है। चार महीने लापता हुई 14 वर्षीय छात्रा ने बताया कि पिछले चार महीने में उसके साथ अलग-अलग होटलों में 10 लोगों ने रेप किया।
पीड़िता तक पहुंची पुलिस
खबरों की माने तो पीड़िता स्कूल के लिए घर से निकली थी और उसके बाद पीड़िता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के 4 महीने बाद पीड़िता तक पुलिस पहुंची। रिपोर्ट के मुताबिक चौरी चौरा थाना क्षेत्र निवासी 14 वर्षीय पीड़िता कक्षा 9 वीं की छात्रा है। रेप पीड़िता के परिवार में उसकी एक बीमार मां है, परिजनों ने पूछताछ में बताया कि छात्रा के पिता गुजरात में मजदूरी करते हैं और पढ़ाई करने के लिए छात्रा चौरी चौरा क्षेत्र में स्थित अपनी मौसी के साथ रहती थी, बीते 1 नवंबर को स्कूल के लिए निकली छात्रा वापस घर नहीं लौटी, 7 नवंबर को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पीड़िता ने पूछताछ में पुलिस को अपने साथ हुई दुष्कर्म की कहानी सुनाई तो पुलिस के होश उड़ गए।
गिरफ्तार किया गया
पीड़िता का तत्काल मेडिकल कराया गया और रेप की पुष्टि होते ही दुष्कर्म के आरोपी 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता ने बताया कि 1 नवंबर 2025 की सुबह 9 बजे जब वह स्कूल जाने के लिए घर से निकली तो रास्ते में के परिचित ऑटो चालक मनीष राजभर ने बहला फुसला कर ऑटो में बैठाकर एक निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ रेप किया। पीड़िता ने बताया कि ऑटो चालक ने पहले दुष्कर्म किया, फिर उसके दो दोस्तों ने बारी-बारी से रेप किया और फिर उसे छोड़ कर भाग गए। दुष्कर्म की घटना से आहत छात्रा घर न जाकर रामगढ़ताल चली गई, जहां वह एक अन्य युवक की शिकार हो गई, युवक उसे अपने घर ले गया, जहां एक महीने तक अपने 2-3 दोस्तों के साथ उसने उसके साथ रेप किया। बयान में छात्रा ने कुल 10 लोगों की जिक्र किया, जिन्होंने 4 महीनों में उसके साथ अलग अलग होटलों में रेप किया।
pc- snyderlawyer.com






