UP: लड़की को देख दरोगा की डोल गई नियत, कार में ही करने लगा ये काम, विरोध करने पर नहीं माना और फिर करता रहा....
- byShiv
- 23 Oct, 2024

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। इस घटना के सामने आने के बाद इस मामले में पुलिस की भी थू थू हो रही है। इतना ही नहीं पुलिस वालो पर एक्शन भी लिया गया है। जानकारी के अनुसार यहां रहने वाली एक लड़की दूसरे समुदाय के लड़के के संग फरार हो गई थी। घर वालों को यह रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। घर वालों ने उसे ढूंढने के लिए पुलिस से मदद मांगी। तब पता चला की लड़की इस वक्त मुंबई में है। ऐेसे में दारोगा को लड़की को सही सलामत लाने कि जिम्मेदारी दी गई कि वो लड़की को वापस ले आए। लेकिन रास्ते में ही दरोगा जी का मन पलट गया।
क्या था मामला
दरोगा लड़की को लेकर रवाना हुआ तो उसकी नियत डोल गई। कार में वह लड़की को बैड टच करने लगा। लड़की ने इसका विरोध किया तो वह उल्टा उसे ही खरी खोटी सुनाने लगा। रास्ते भर वो उसे छेड़ता रहा। कार में बैठे अन्य सिपाही भी देख रहे थे, उन्होंने भी दारोगा का विरोध किया, लेकिन दारोगा नहीं माना। इसके बाद कानपुर थाने पहुंचे तो लड़की ने सारी बात पुलिस कमिश्नर को बता दी। जो सिपाही कार में उस वक्त दोनों के साथ थे, उन्होंने भी लड़की का साथ दिया।
आगे क्या हुआ
इसके बाद पुलिस कमिश्ननर ने तुरंत दारोगा के खिलाफ एक्शन लिया। उसे लाइन हाजिर कर जांच एसीपी कैंट को सौंप दी। वहीं, इस घटना के बाद से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
pc- india.com