UP: किन्नर के घर में सुबह से लड़की के साथ हो रहा था ये गंदा काम, जब ढूंढ़ते हुए पहुंचे परिजन तो बह रहा था उसका खून और दर्द से....
- byShiv
- 09 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बड़ा ही दिल दहला देने वाला मामाला सामने आया है। इस घटना के बारे में जिसने भी सुना उसके पैरो के नीचे से जमीन निकल गई। जी हां आरोपी शनिवार को सुबह दस बजे ही किशोरी को घर से अगवा कर खाली मकान में ले गया। वहां पर अपने दोस्तों को बुलाकर शाम तक सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बदहवास होने पर किशोरी को मकान के अंदर ही छोड़कर आरोपी भाग निकले।
क्या हैं पूरा मामला
जानकारी के अनुसार शाम तक घर वाले लड़की को ढूंढ़ते रहे तो किशोरी खून से लथपथ अवस्था में किन्नर के मकान के अंदर मिली। उसके कपड़े बदलवाने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। खून अधिक बहने से तत्काल ही किशोरी को अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार लोहियानगर थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी मदरसे में कुरान शरीफ की पढ़ाई कर रही हैं। किशोरी के माता-पिता दोनों ही काम पर जाते है। रोजाना की तरफ शनिवार को भी माता-पिता काम पर चले गए थे। इसी बीच किशोरी घर के बाहर खड़ी हुई थी। तभी एवन कॉलोनी निवासी तालिब वहां पर पहुंचा। तालिब सुबह करीब दस बजे किशोरी को बहलाफुसला कर अपने चाचा राशिद के एवन कॉलोनी स्थित खाली पड़े मकान में ले गया। उसका चाचा किन्नर है। यह मकान भी दो दिन पहले किराएदारों से खाली हुआ है।
बुला लिया पांच दोस्तों को
मीडिया रिपोटर्स की माने तो आरोप है कि तालिब ने वहां पर अपने पांच दोस्तों को भी बुला लिया। उसके बाद सभी ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद किशोरी खून बहने से वह बेहोश हो गई। उसे कमरे में छोड़कर सभी आरोपित फरार हो गए। देर शाम काम से घर लौटे परिजनों को किशोरी नहीं मिली। उसके बाद पड़ोसी ने बताया कि सुबह किशोरी को तालिब अपने साथ ले गया था। तभी सभी लोग तालिब के घर पर पहुंच गए। पहले उसने किशोरी के बारे में अनभिज्ञता जाहिर की।
pc- leadindia.law