Vastu Shastra: शाम के समय भूलकर भी नहीं करने चाहिए आपको ये काम, नहीं तो भोगनी पड़ सकती हैं....
- byShiv
- 25 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने देखा होगा की घर में मौजूद बड़े लोग हमे घर के कई काम शाम के समय करने से मना करते है। लेकिन आप जानते हैं वो ऐसा क्यों करते हैं और इसके पीछे क्या कारण है। ऐसा इसलिए की वास्तु शास्त्र में कई नियमों का पालन सही तरीके से करने को कहा गया है। वास्तु शास्त्र में संध्याकाल को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं और साथ ही यह भी बताया गया है कि शाम के समय क्या नहीं करना चाहिए।
तुलसी के पत्ते नहीं तोड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको शाम के समय भूलकर भी तुलसी की पत्तियों को नहीं तोड़ना चाहिए। अगर आप नहीं जानते हैं तो बता दें तुलसी की पत्तियों मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है और जब आप इन्हें शाम के समय तोड़ते हैं तो आपके घर पर दरिद्रता का आना शुरू हो जाता है।
घर में अंधेरा नहीं रखें
जानकारी के अनुसार आपको शाम के समय कभी भी अपने घर को या फिर घर के किसी भी कोने को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए, शाम के समय देवी-देवता भ्रमण करते हैं और इस दौरान घर में अंधेरा रखने से सुख-समृद्धि छिन जाती है
शाम के समय झाड़ू लगाना
वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको भूलकर भी शाम को अपने घर और आसपास की जगहों पर झाड़ू नहीं करना चाहिए। इसके पीछे एक मुख्य कारण यह भी है कि झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और ऐसे में जब आप शाम के समय झाड़ू करते हैं तो इससे मां लक्ष्मी क्रोधित हो जाती है।
pc- prabhatkhabar.com