Vastu Tips: पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा ले घर कें अंदर, होगी आपकी हर मनोकामना पूरी

इंटरनेट डेस्क। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के हर कोने का अपना अलग महत्व है। यदि सही दिशा और सही स्थान पर आप सही वस्तुओं को रखते हैं, तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। ऐसे मे आपके घर में अगर आप पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर लगा देते हैं तो वास्तु के अनुसार इसका बहुत ही बड़ा फायदा है।

पंचमुखी हनुमान जी तस्वीर लगाए
पंचमुखी हनुमान जी के पांच मुख (पूर्व, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण और अकाश) सभी दिशाओं में सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। माना जाता है कि पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने से बुरी शक्तियों का नाश होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है। 

तस्वीर लगाने के लिए सही दिशा
पंचमुखी हनुमान जी की तस्वीर को सही दिशा में स्थापित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है। अगर आप पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करते हैं तो घर के अंदर पूजा स्थल में इनकी तस्वीर को उत्तर-पूर्व (ईशान) दिशा में लगाना सबसे शुभ माना जाता है।

pc- templepurohit.com