West Bengal Elections 2026: चुनावों से पूर्व ममता बनर्जी को बड़ा झटका, लिएंडर पेस ने थामा भाजपा का दामन
- byShiv
- 01 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मशहूर टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। इससे पहले अक्टूबर 2021 को गोवा में ममता बनर्जी की उपस्थिति में पेस ने तृणमूल कांग्रेस की सदस्यता ली थी। पेस ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
ये नेता रहे मौजूद
मीडिया रिपोटर्स की माने तो लिएंडर पेस को पार्टी ज्वाइन करवाने के दौरान केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू और सुकांत मजूमदार मौजूद रहे। अब लिएंडर पेस विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए प्रचार करते दिखेंगे। आपको बता दें कि लिएंडर पेस ने हाल में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से कोलकाता में मुलाकात की थी। इसके बाद से ही उनके बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं।
क्या बोले लिएंडर पेस
खबरों की माने तो बीजेपी में शामिल होने के बाद लिएंडर पेस ने कहा कि यह मेरे जीवन का बड़ा दिन है। मैं प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और नितिन नवीन को धन्यवाद देना चाहता हूं। बीजेपी ने मुझे इस देश के लोगों और युवाओं की सेवा करने का जो मौका दिया है, उसके लिए मैं उनका आभारी हूं। बीजेपी की सदस्यता पर्ची मेरे ऊपर एक जिम्मेदारी है।
pc- republicbharat.com






