Wimbledon 2025: जानिक सिनर ने अपने नाम किया विंबलडन 2025 का खिताब, इनामी राशि जानकर हिल जाएगा आपका दिमाग
- byShiv
- 14 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। विश्व नंबर 1 इटली के जानिक सिनर ने कार्लाेस अल्कराज को शिकस्त देकर विंबलडन 2025 का खिताब जीत लिया है। जानिक सिनर ने दुनिया के दूसरे नम्बर के खिलाड़ी अल्कराज को तीन घंटे और चार मिनट के रोमांचक मुकाबले में 4-6, 6-4, 6-4, 6-4 से शिकस्त देकर पहली बार विंबलडन अपने नाम किया।
विंबलडन 2025 का खिताब जीतने के लिए जानिक सिनर को मोटी राशि मिली है। उन्हें तीन मिलियन पाउंड यानी 34 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि मिली है। आज हम आपको विंबलडन का खिताब जीतने वाले पहले इटली के खिलाड़ी सिनर की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
खबरों के अनुसार, जानिक सिनर की नेट वर्थ लगभग 250 करोड़ के करीब हैं। उनके कमाई का प्रमुख माध्यम टेनिस कम्रियर और स्पॉन्सरशिप डील हैं। फोर्ब्स की 2024 में दुनिया के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टेनिस खिलाडिय़ों की लिस्ट में उनका स्थान पांचवां है।
pc- haribhoomi.com