मृत व्यक्ति की इन चीजों का आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए उपयोग, नहीं तो शुरू हो जाएंगे...
- byShiv
- 23 Sep, 2025

इंटरनेट डेस्क। आपने गरुड़ पुराण के बारे में सुना होगा। यह 18 महापुराणों में शामिल है। इसमें मृत्यु के बाद के जीवन, नरकों और योनियों का विवरण के बारे में विस्तार से बताया गया है। वैसे हिंदू धर्म में मृत व्यक्ति की चीजों को घर से बाहर या किसी को दान में दे दिया जाता है, लेकिन कुछ लोग मृत व्यक्ति की चीजों का इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ये सही नहीं है। ऐसे में जानते हैं कि मृत व्यक्ति की किन चीजों का भूलकर भी इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
भूलकर भी नहीं पहने घड़ी
गरुड़ पुराण के अनुसार, मृतक व्यक्ति की घड़ी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस तरह की गलती को करने से जीवात्मा आकर्षित होती है। साथ ही व्यक्ति को मृतक के सपने आते हैं।
कपड़ो का करें दान
इसके अलावा मृतक व्यक्ति के कपड़ों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि मृतक व्यक्ति के कपड़ों को पहनने से उस व्यक्ति में उसकी ऊर्जा रहती है। इसलिए मृतक व्यक्ति के कपड़े नहीं पहने।
जूतें भी नहीं पहने
अगर आप मृत व्यक्ति के जुते पहनते हैं, तो गरुड़ पुराण के अनुसार, इससे आपको जीवन में पितृ दोष की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
pc- health.howstuffworks.com