
जयपुर से थोड़ी दूरी पर स्थित अद्भुत जगहें, जो आपके सफर को और भी खास बना देंगी।
गुलाबी नगरी जयपुर अपने आप में एक सांस्कृतिक खजाना है, लेकिन इसके आस-पास की जगहें भी कम आकर्षक नहीं हैं। प्राचीन किलों से लेकर शांत झीलों तक, ये स्थान राजस्थान की विविध और मनमोहक संस्कृति का अद्भुत अनुभव कराते हैं। यदि आप जयपुर में हैं, तो इन खूबसूरत स्थानों की एक दिन की यात्रा जरूर करें।
1. आमेर किला और नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य

स्थान: जयपुर से 11 किमी दूर PC-FABHOTELS
विशेषताएं:
आमेर किला, जो यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, अपने भव्य वास्तुशिल्प और बारीक शीशे के काम के लिए प्रसिद्ध है। यहां से मौटा झील का विहंगम दृश्य देखा जा सकता है।
इसके साथ, नाहरगढ़ वन्यजीव अभयारण्य की यात्रा करें, जहां आप तेंदुए, चिंकारा और दुर्लभ पक्षियों को देख सकते हैं। यह जगह पिकनिक के लिए भी बेहतरीन है।
2. आभानेरी बावड़ी और हर्षत माता मंदिर

स्थान: जयपुर से 95 किमी दूर PC - INDITALES
विशेषताएं:
आभानेरी गांव में स्थित चांद बावड़ी दुनिया की सबसे गहरी और सुंदर बावड़ियों में से एक है। यह प्राचीन भारतीय इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। इसके पास ही हर्षत माता मंदिर स्थित है, जो खुशी और समृद्धि की देवी को समर्पित है।
3. सांभर झील

स्थान: जयपुर से 80 किमी दूर PC - TRAVEL AND LEISURE ASIA
विशेषताएं:
भारत की सबसे बड़ी इनलैंड नमकीन पानी की झील, सांभर झील फोटोग्राफी और पक्षी अवलोकन के लिए एक आदर्श स्थान है। सूर्योदय और सूर्यास्त के समय यह झील और भी खूबसूरत लगती है। यहां प्रवासी पक्षियों, विशेष रूप से फ्लेमिंगो, को देखना एक यादगार अनुभव है।
4. पुष्कर और अजमेर

स्थान: जयपुर से 145 किमी दूर PC - BHASKAR
विशेषताएं:
पुष्कर अपनी पवित्र पुष्कर झील और भारत के एकमात्र ब्रह्मा मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। यहां के रंगीन बाजार और ऊंट सफारी यात्रा को और भी खास बनाते हैं।
रास्ते में अजमेर स्थित अजमेर शरीफ दरगाह पर भी रुकें, जो एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है।
5. भानगढ़ किला और सरिस्का टाइगर रिजर्व

स्थान: भानगढ़ किला - जयपुर से 83 किमी, सरिस्का - जयपुर से 107 किमी PC - KISHOR INDIA SOCIAL NEWS
विशेषताएं:
भानगढ़ किला, जो भारत के सबसे डरावने स्थानों में से एक है, अपनी ऐतिहासिक और वास्तुशिल्पीय सुंदरता के लिए भी प्रसिद्ध है।
इसके बाद सरिस्का टाइगर रिजर्व जाएं, जहां आप बाघ, तेंदुए और अन्य वन्यजीव देख सकते हैं।