Aawarapan 2:आवारापन 2 का धांसू ट्रेलर आया सामने, जाने किस दिन रिलीज हो रही इमरान हाशमी की फिल्म
- byShiv
- 07 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। साल की मच अवेटेड बॉलीवुड सीक्वल फिल्मों में से एक इमरान हाशमी स्टारर आवारापन 2 का ट्रेलर सामने आ चुका है। फिल्म को लेकर फैंस में काफी एक्साइटमेंट हैं। इस बीच मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर 6 अगस्त, बुधवार को रिलीज कर दिया है।आवारापन 2 की पहली झलक ने ही फैंस को एक्साइटेड कर दिया है।
आवारापन 2 का ट्रेलर काफी शानदार है, विशेष फिल्म ने ट्रेलर रिलीज के साथ कैप्शन में लिखा है, आपने उसका दर्द महसूस किया है, अब उसका गुस्सा महसूस कीजिए। शिवम पंडित का चैप्टर 2 शुरू हो रहा है आवारापन 2 - ऑफिशियल ट्रेलर अब आ गया है!
कैसा है आवारापन 2 का ट्रेलर
ट्रेलर की शुरुआत बारिश के सीन से होती है जिसमें इमरान हाशमी गर्दन से रस्सी से लटके हुए नजर आते हैं इसके बाद शबाना आजमी की काफी दमदार एंट्री होती है जो इमरान हाशमी को कहती हैं कितनी हसीन शक्ल है, मौत से मिलने का शौक है तुम्हे, इसके बाद इमरान हाशमी हंसते हुए कहते हैं, मौत, मेरा उससे पुराना रिश्ता है। एक कर्ज है जो मुझे चुकाना है, बैकग्राउंड में गाना चलता हुआ सुनाई देता है तेरा -मेरा रिश्ता पुराना, ट्रेलर में काफी वॉयलेंस भी है, साथ ही दिशा पाटनी की झलक भी दिखाई गई है। आखिर में इमरान हाथ में गन लिए हुए कहते नजर आते हैं एक-एक करके मरोगे कि सब साथ में…
आवारापन 2 कब होगी रिलीज?
विशेष भट्ट द्वारा निर्मित, नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित और बिलाल सिद्दीकी द्वारा लिखी गई आवारापन 2 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है, इस फिल्म का सनी देओल और प्रीति जिंटा की बंटवारा 1947 से क्लैश होगा।
pc- koimoi.com






