Entertainment
Alia Bhatt: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी गिरफ्तार, लगे हैं उस पर ये गंभीर आरोप, जान लेंगे तो....
- byShiv
- 09 Jul, 2025

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की पूर्व सेक्रेटरी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आलिया की पूर्व सेक्रेटरी का नाम वेदिका शेट्टी है, जिन्हें अभिनेत्री के साथ 76 लाख की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वेदिका पर आरोप है कि उन्होंने आलिया भट्ट के प्रोडक्शन हाउस और पर्सनल अकाउंट के साथ हेरफेर की है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो वेदिका शेट्टी के खिलाफ जुहू पुलिस में मामला दर्ज किया गया था, जिसकी जांच चल रही है। फिलहाल आलिया या उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
जानकारी के अनुसार आरोप है कि शेट्टी ने फर्जी बिल्स के आधार आलिया और उनके प्रोडक्शन हाउस से 76 लाख की राशि अवैध तरीके से प्राप्त की। मई 2022 से अगस्त 2024 के दौरान यह गबन किया गया।
pc- bollywoodshaadis.com