America: ट्रंप ने रूस को लगाई लताड़, यूक्रेन के साथ जंग को बताया बेतुका और बेहूदा
- byShiv
- 12 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप बीते कुछ दिनों से यूक्रेन और रूस के बीच जंग को रूकवाने की कोशिष में लगे है। इसको लेकर पुतिन पर दबाव बढ़ाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। इस बीच उन्होंने शुक्रवार को रूस को कड़े शब्दों में लताड़ लगाई है। उन्होंने इस जंग को बेतुका और बेहूदा बताते हुए इसे जल्द से जल्द खत्म करने की बात कही है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान ट्रंप ने एक बार फिर यह कहा है कि अगर वह उस वक्त अमेरिका के राष्ट्रपति होते तो यह जंग कभी शुरू ही नहीं होती। इधर शुक्रवार को अमेरिका के मिडिल ईस्ट के राजदूत स्टीव विटकॉफ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने रूस पहुंचे हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल ट्रुथ पर कहा है कि रूस को इस मामले पर आगे बढ़ना चाहिए। इतने लोग मर रहे हैं, हर सप्ताह हजारों लोगों की जान जा रही है। यह एक बेकार और बेमतलब की जंग है।
pc- parbhat khabar