Asian Games 2026: भारत को आज मिले एक गोल्ड और एक सिल्वर मेडल, दोनों शूटिंग में

इंटरनेट डेस्क। एशियन गेम्स में भारत के लिए आज दोहरी खुशी का दिन है। भारत ने एशियन गेम्स में शुक्रवार को 2 मिनट के अंदर 2 मेडल जीते। सुरुचि और कमलजीत की जोड़ी ने सुबह 9 बजे 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में गोल्ड दिलाया। इसके तुरंत बाद 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन इवेंट में भारतीय को सिल्वर मिला।

जापान के नागोया में चल रहे गेम्स में भारत को दूसरा गोल्ड मिला है। इससे पहले महिला क्रिकेट टीम ने गेम्स का पहला गोल्ड मेडल दिलाया था।

इसके अलावा, स्क्वॉश, कबड्डी और टेबल टेनिस जैसे खेलों में भी भारतीय खिलाड़ी मेडल पक्के कर चुके हैं। फिलहाल, मेडल टैली में भारत 2 स्वर्ण सहित 19 मेडल लेकर 12वें स्थान पर है।

pc- aaj tak