Assam Elections 2026: असम में फिर से हिमंता सरकार, गौरव गोगोई का नहीं चल पाया जादू, रूझानों में भाजपा गठबंधन आगे

इंटरनेट डेस्क। असम विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे आज सामने आ गए है। जो रूझान अब तक सामने आए हैं उनके अनुसार यहां एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनने जा रही है। यहां बीजेपी ने एजीपी और यूपीपीएल के साथ मिलकर चुनाव लड़ा, जबकि कांग्रेस ने एआईयूडीएफ सहित कई दलों के साथ तालमेल बैठाया।

यहां शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन को 95 सीटे मिलती दिख रही है। वहीं कांग्रेस 25 सीटों पर बढ़त में है। हाई-प्रोफाइल सीटों में नाज़ीरा से कांग्रेस उम्मीदवार देबब्रत सैकिया भाजपा प्रत्याशी मयूर बोरोधैन से पीछे चल रहे हैं। जोरहाट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई भाजपा उम्मीदवार हितेंद्र नाथ गोस्वामी से पीछे चल रहे हैं. गौरव गोगोई पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं।

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भाजपा-नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन और कांग्रेस के नेतृत्व वाले विपक्षी मोर्चे के बीच माना जा रहा है। असम विधानसभा चुनाव में कुल 126 सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान हुआ था। इस बार चुनावी मैदान में 722 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें 59 महिलाएं शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय और क्षेत्रीय दलों के उम्मीदवारों के साथ बड़ी संख्या में निर्दलीय प्रत्याशी भी शामिल हैं।

pc- aaj tak