Assam: हैलाकांडी में निर्भया जैसा कांड, लड़की से रेप के बाद हत्या, भारी चीज से कुचला सर, गुप्तांग में डाली लोहे की रॉड

इंटरनेट डेस्क। असम के हैलाकांडी ज़िले में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना ने दिल्ली के निर्भया कांड की याद दिला दी। यहां एक नाबालिग से रेप के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की का आरोपियों में से एक के साथ अफेयर चल रहा था। पुलिस ने बताया कि रविवार को उन्होंने शुरुआती तौर पर पांच युवकों को हिरासत में लिया था, लेकिन सोमवार को 17 से 19 साल की उम्र के तीन किशोरों को गिरफ्तार कर लिया।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो यह घटना शनिवार रात 11 बजे कटलीचेरा पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले आलोइचोरा इलाके में हुई। पीड़ित परिवार ने बताया कि उस समय वे पास ही रहने वाले एक रिश्तेदार के घर दावत में गए हुए थे, मृतका की मां ने बताया कि वह दावत में गई थीं, लेकिन एक रिश्तेदार से बहस के बाद रात 10.30 बजे घर चली गईं, करीब एक घंटे बाद जब वह घर पहुंची थीं तो बेटी का शव फर्श पर पड़ा था, जिसे पहचानना लगभग नामुमकिन था। मां ने आरोपी के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए कहा, यह बहुत भयानक था, कोई इंसान किसी दूसरे इंसान, एक छोटी बच्ची के साथ इतनी बेरहमी कैसे कर सकता है। हमलावरों ने लड़की का सिर और चेहरा किसी भारी चीज से पूरी तरह कुचल दिया था। यही नहीं, दरिंदगी की हद पार करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॉड डाल दी गई थी

परचिति थे आरोपी, घर के बारे में सब कुछ था पता
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, लेकिन उन्होंने इस संवेदनशील घटना की जांच का अहम चरण बताते हुए और जानकारी देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, हमने आम लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स से अपील की है कि वे इस घटना से जुड़ी संवेदनशील जानकारी ज़ाहिर न करें। हम आम लोगों की भावनाओं को समझते हैं, लेकिन हमें इस मामले की संवेदनशीलता को भी समझना होगा।

pc- ndtv