AUS vs ZI: ब्रेंडन टेलर ने रिटायरमेंट की उम्र में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वनडे क्रिकेट में बना ये रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। सचिन तेंदुलकर का वनडे क्रिकेट में बनाया गया एक वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर हो गया है। ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच हरारे स्पोर्ट्स क्लब के पहले वनडे में 40 साल के अनुभवी क्रिकेटर ने इतिहास रच दिया। इस उम्र तक आते-आते आमतौर पर क्रिकेटर संन्यास ले लेते हैं, लेकिन जिम्बाब्वे के विकेटकीपर ब्रेंडन टेलर ने वनडे क्रिकेट में बड़ा करिश्मा किया।

दरअसल, टेलर अब सबसे लंबे समय तक वनडे फॉर्मेट खेलने वाले क्रिकेटर बन चुके हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। टेलर ने संन्यास और आईसीसी के साढ़े तीन साल के बैन के बाद 2025 में इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी। अब वह 2004 में अपने डेब्यू के बाद से 22 साल और 146 दिन तक सबसे लंबे समय तक वनडे क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

उन्होंने भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिनका 1989 से 2012 तक 22 साल और 91 दिनों का शानदार वनडे करियर रहा। सचिन तेंदुलकर का यह वर्ल्ड रिकॉर्ड 14 साल तक कायम रहा। उन्होंने सनथ जयसूर्या को पीछे छोड़कर इतिहास रचा था। जयसूर्या का वनडे करियर 21 साल 184 दिनों का रहा।

PC- AMAR UJALA