Ayushman Card Yojana: जाने आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए किन डॉक्यूमेंट की पड़ती हैं जरूरत

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाती हैं और उन योजनाओं में कुछ हेल्थ से जुड़ी भी होती है। इनमे से ही एक हैं आयुष्मान भारत योजना भी। इस योजना में पात्र परिवारों को मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। आयुष्मान कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन से दस्तावेज आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए चाहिए होते हैं।

आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज चाहिए होते हैं?

आयुष्मान कार्ड बनवाते समय सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में आधार कार्ड शामिल है
लाभार्थी की पहचान के सत्यापन के लिए आधार का इस्तेमाल किया जाता है
कई मामलों में मोबाइल नंबर की जरूरत भी पड़ती है

इस बात का भी ध्यान रखें
लाभार्थी का नाम सरकारी लाभार्थी सूची में होना भी जरूरी है
सिर्फ आधार कार्ड होने से हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड नहीं बन जाता
नियमों के तहत, लाभार्थी की पहचान अलग-अलग माध्यमों से खोजी जा सकती है
इसमें नाम, स्थान, राशन कार्ड नंबर, मोबाइल नंबर और कुछ अन्य पहचान संबंधी जानकारी का इस्तेमाल किया जा सकता है

pc- jagran