Baba Vanga Prediction: बाबा वेंगा की भविष्यवाणी हुई सच साबित, चारों और मच रही तबाही, अब नई भविष्यवाणी उड़ा देगी आपके....

इंटरनेट डेस्क। बाबा वेंगा के नाम से शायद की आज की दुनिया में कोई अपरिचित हो। वो एक ऐसी शख्सियत थी जिसका नाम सुनते ही मन में एक ही ख्याल आता है और वो है उनकी खतरनाक और डरावनी भविष्यवाणियाँ। बाबा वेंगा को इस तरह की भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है क्योंकि अब तक बाबा वेंगा की कई डरावनी भविष्यवाणियाँ सच साबित हो चुकी हैं। पिछले कुछ सालों में बाबा वेंगा का अपनी भविष्यवाणियों की वजह से काफी नाम भी हो गया है।

साल 2026 के लिए भी की थी भविष्यवाणियाँ
जानकारी के अनुसार बाबा वेंगा ने इस साल के लिए भी कई भविष्यवाणियाँ की हैं और कुछ महीने में ही उनकी कुछ भविष्यवाणियाँ सच भी हो चुकी हैं। अब बाबा वेंगा की एक और खतरनाक भविष्यवाणी सच हो गई है।

मच रही तबाही
खबरों के अनुसार बाबा वेंगा ने भविष्यवाणी की थी कि 2026 में तबाही मचेगी और ऐसा ही हो रहा है। ईरान-अमेरिका और इज़रायल युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में तबाही मच रही है। इस युद्ध की वजह से सिर्फ जान का ही नहीं, बल्कि माल का भी नुकसान हो रहा है। इस युद्ध की वजह से मिडिल ईस्ट में 2,000 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं लेबनान में इज़रायली हमलों में भी 1,300 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं। गौरतलब है कि बाबा वेंगा ने 2026 में मिडिल ईस्ट में युद्ध की भी भविष्यवाणी की थी।

कौन है बाबा वेंगा
बाबा वेंगा एक महिला थीं और असली नाम वेंजेलिया पांडेवा गुश्टेरोवा था। उनका जन्म 3 अक्टूबर, 1911 को उस्मानी साम्राज्य में हुआ था। 12 साल की उम्र में ही उनकी आँखों की रोशनी चली गई थी। 11 अगस्त, 1996 को 84 साल की उम्र में बुल्गारिया में उनका निधन हो गया था।

pc- tv9