Bada Mangal: जाने मई में कब आएगा अब दूसरा बड़ा मंगल, इस दिन जरूर करें आप भी ये छोटे छोट उपाय

इंटरनेट डेेस्क। सनातन धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन भक्त हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं। वैसे अभी ज्येष्ठ का महीना चल रहा हैं और इस महीने का हर मंगलवार बड़ा मंगल माना जाता है। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान किया जाता है। इस अवसर हनुमान की पूजा-अर्चना होती है। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और हनुमान जी की कृपा बरसती है। ऐसे में आइए आपको बताते हैं कि कब है दूसरा बड़ा मंगल।

कब है दूसरा बड़ा मंगल 
दूसरा बड़ा मंगल 12 मई को पड़ रहा है। 11 मई को दोपहर 03 बजकर 24 मिनट पर दशमी तिथि शुरू होगी। 12 मई को दोपहर 02 बजकर 52 मिनट तक ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि रहेगी। एकादशी तिथि दोपहर 02 बजकर 52 मिनट के बाद से एकादशी तिथि शुरू होगी।
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक
अमृत काल शाम 05 बजकर 21 मिनट से 06 बजकर 56 मिनट तक 
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 08 मिनट से 04 बजकर 50 मिनट तक

करें ये काम
बड़े मंगल के दिन दान करने का विशेष महत्व है। इस दिन पूजा के बाद ठंडा जल या शरबत का दान करें। साथ ही अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करें। इसके अलावा बंदरों, गायों या जरूरतमंदों को गुड़ और चने का दान करें। पूजा के दौरान हनुमान जी को चोला अर्पित करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और जीवन में आने वाली सभी संकट दूर होते हैं।

pc- aaj tak