Badrinath Dham: वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले बद्रीनाथ मंदिर के कपाट, हजारों की सख्ंया में पहुंचे श्रद्धालु
- byShiv
- 23 Apr, 2026
इंटरनेट डेस्क। उत्तराखंड के चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ मंदिर के कपाट 23 अप्रैल यानी के आज सुबह 6.15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक विधि-विधानों के बीच श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस पावन अवसर पर देशभर से हजारों श्रद्धालु मंदिर परिसर में उपस्थित रहे। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही उत्तराखंड के सभी चारों धाम अब श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से खुल गए हैं।
कपाट खुलने के मौके पर मंदिर को भव्य रूप से सजाया गया था। जैसे ही द्वार खुले, पूरा परिसर ‘जय बद्री विशाल’ के जयकारों से गूंज उठा। पारंपरिक वाद्य यंत्रों और सेना के बैंड की मधुर धुनों ने माहौल को और भी आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं में दर्शन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ‘महाभिषेक पूजा’ संपन्न कराई और देश-प्रदेश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं।
pc- jansatta





