Bank Holiday: 26 सितंबर से पांच दिनों तक बैंकों में नहीं होगा कोई काम काज! जरूरी काम करले पहले ही पूरे

इंटरनेट डेस्क। आपको भी अगर बैंक से जुड़े कोई काम हैं तो 25 सितंबर से पहले-पहले अपने सारे काम निपटा लें। 26 सितंबर को चौथे शनिवार पर देश के सभी बैंकों की छुट्टी रहेगी। इसके बाद 27 सितंबर को रविवार की वजह से देश के सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28, 29 और 30 सितंबर को लगातार 3 दिन बैंक कर्मचारी हड़ताल करने जा रहे हैं। अगर ये हड़ताल होती है तो बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कामकाज बंद रहेगा। 

5 दिनों तक नहीं होगा कोई काम
जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को लगातार 2 दिनों की छुट्टी के बाद सोमवार, मंगलवार और बुधवार को लगातार 3 दिनों तक बैंकों में कामकाज पूरी तरह से ठप रहेगा। इस तरह से बैंकों में लगातार 5 दिनों तक कोई कामकाम नहीं होगा। ऐसे में 25 सितंबर से पहले पहले काम निपटा ले। 

यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस करेगी 3 दिनों की हड़ताल
जानकारी के अनुसार देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक-एसबीआई ने अपने सभी ग्राहकों के लिए इसी विषय पर एक सूचना जारी की है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट से एक पोस्ट किया है। बैंक ने इस पोस्ट में बताया है कि यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक यूनियंस ने 28 सितंबर से लेकर 30 सितंबर तक 3 दिनों के हड़ताल का प्रस्ताव दिया है। बैंक ने अपनी पोस्ट में बताया कि वो हड़ताल की अवधि के दौरान जरूरी बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने की पूरी कोशिश कर रहा है।

pc- indianexpress.com