Bhopal: लेडी आरटीओ इंस्पेक्टर की सिर मे हथोड़ा मार हत्या...प्रेमी से शादी के लिए नहीं हो रही थी तैयार...रात में घर रूकी महिला मित्र ने खोले...
- byShiv
- 22 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां घर में 45 वर्षीय महिला आरटीओ इंस्पेक्टर की कथित तौर पर हथौड़े से हत्या कर दी गई जबकि उनके साथी का शव बाद में घर के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। बताया जा रहा हैं की आरटीओ मीनाक्षी गोखले का शव खजूरी सड़क पुलिस स्टेशन इलाके के तहत लेक पर्ल कॉलोनी के एक घर के बाहरी कमरे में मिला। पुलिस ने बताया कि उनके सिर पर चोट के निशान थे और शव के पास हथौड़ा पड़ा मिला।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गोखले रविवार शाम अपनी दोस्त कृतिका और उसकी तीन साल की बेटी के साथ घर पहुंची थीं। उस रात कृतिका और बच्ची घर के अंदर वाले कमरे में सोए थे। सोमवार सुबह करीब 7 बजे जब वे जगीं, तो उन्हें गोखले का शव मिला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह घर 48 वर्षीय पवन कुमार द्विवेदी का था, जो गोखले के साथ रिलेशनशिप में थे। बाद में वे घर से करीब 20 मीटर दूर एक पेड़ से लटके हुए पाए गए।
ये बात आई सामने
मीडिया रिपोटर्स के अनपुसार पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि द्विवेदी गोखले से शादी करना चाहते थे, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं थीं। रविवार देर रात इसी बात को लेकर हुई बहस के बाद यह कथित हमला हुआ हो सकता है। जांचकर्ताओं को शक है कि उन्होंने पहले गोखले के सिर पर हथौड़े से वार किया और बाद में खुदकुशी कर ली। गोखले दतिया जिले की रहने वाली थीं जबकि द्विवेदी मूल रूप से सीधी जिले के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि द्विवेदी पहले इंदौर में कोचिंग क्लास चलाते थे, जहां दोनों की मुलाकात तब हुई थी जब गोखले अविवाहित थीं और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थीं। पाठक ने बताया कि गोखले ने करीब दो साल पहले अपने पति से तलाक ले लिया था।
pc- lalluram.com






