Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ़्ते का नॉमिनेशन टास्क कैंसिल; बिग बॉस ने इन 3 कंटेस्टेंट्स को सीधे किया नॉमिनेट
- byvarsha
- 15 Sep, 2026
pc: youtube
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' इस समय काफी चर्चा में है। शो में हर दिन नए ट्विस्ट और ड्रामा देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में खत्म हुए 'वीकेंड का वार' में किसी भी कंटेस्टेंट को घर से बाहर का रास्ता नहीं दिखाया गया। सलमान खान ने पहले 'वीकेंड का वार' में कंटेस्टेंट के साथ मस्ती करके दर्शकों का मनोरंजन भी किया। अब हालांकि, आने वाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा। मेकर्स द्वारा शेयर किए गए नए प्रोमो में दिख रहा है कि बिग बॉस ने इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क रद्द कर दिया है। इतना ही नहीं, तीन कंटेस्टेंट सीधे नॉमिनेट हो गए हैं।
क्यों कैंसिल हुआ नॉमिनेशन टास्क?
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट 'रूम नंबर 20' में बैठे दिख रहे हैं। इस बार जब घर में नॉमिनेशन पर चर्चा हो रही होती है, तो बिग बॉस नॉमिनेशन टास्क कैंसिल करने की घोषणा करते हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, यह फैसला घर का एक अहम नियम तोड़ने की वजह से लिया गया है। बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन को लेकर कंटेस्टेंट्स का आपस में चर्चा करना या प्लान बनाना नियमों के खिलाफ माना जाता है। हालांकि, यह दावा किया गया है कि नॉमिनेशन प्रोसेस के दौरान यंग डी एस ए, आसिफ खान, रोहीद खान और स्काउट को प्लानिंग और प्लॉटिंग करते देखा गया था।
इन तीन कंटेस्टेंट्स को सीधा नॉमिनेशन
बिग बॉस ने नॉमिनेशन को लेकर प्लानिंग करने के लिए आसिफ खान, रोहीद खान और स्काउट को सीधे सज़ा दी है। क्योकिं यंग डी एस ए कप्तान है इसलिए उन्हें नॉमिनेट नहीं किया गया है। नॉमिनेशन टास्क को कैंसिल करने के साथ ही इन तीनों को सीधे घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया गया है।
सलमान खान ने काजी तौकीर की तारीफ की
पहले 'वीकेंड का वार' में सलमान खान ने भी काजी तौकीर की तारीफ की थी। सलमान ने कहा कि शो में काजी दर्शकों को पसंद आ रे है और बाहर भी उनकी चर्चा हो रही है। इसलिए सलमान की तरफ से काजी की यह तारीफ उनके लिए खास थी।






