Budhwar Ke Upay: बुधवार के दिन करें आप भी ये विशेष उपाय, मिलेगा धन वैभव और होगी तरक्की
- byShiv
- 11 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू पंचांग में सप्ताह का प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित होता है। बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश जी और बुध ग्रह का माना गया है। इस दिन गणेश जी की विधिवत पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और जीवन के सभी संकट दूर होने लगते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध कमजोर हो, तो उसे मानसिक तनाव, निर्णय लेने में कठिनाई, आर्थिक चुनौतियां और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बुधवार के दिन कुछ विशेष उपाय कर सकते है।
बुधवार को करें इन मंत्रों का जाप
बुधवार के दिन बुध ग्रह के मंत्रों का जप करना लाभकारी हो सकता है। इसके साथ ही कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत हो सकती है।
बीज मंत्र ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः
हरी मूंग दाल का दान
हिंदू धर्म में दान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। बुधवार के दिन हरी चीजों का दान करने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है। इसलिए बुधवार के दिन हरी मूंग दाल का दान करें। ऐसा करने से भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है और बौद्धिक व आर्थिक प्रगति के अवसर बढ़ते हैं।
गणेश जी को अर्पित करें दूर्वा
गणपति बप्पा को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। बुधवार को 11 या 21 दूर्वा की गांठें उनके मस्तक पर चढ़ाएं। माना जाता है कि इससे मनोकामनाएँ पूर्ण होती हैं और हर तरह का दुख धीरे-धीरे समाप्त होने लगता है।
pc- tv9





