IPL 2026: आईपीएल इतिहास में चेन्नई को मिली सबसे बड़ी जीत, वहीं मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड

इंटरनेट डेस्क। आईपीएल में गुरूवार को मुंबई और चेन्नई का सामना हुआ। इस मैच में संजू सैमसन के शतक के दम पर चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 103 रनों से धूल चटाई। सैमसन ने अपनी इस पारी में 10 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के लगाए। 

208 के टारगेट का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम 104 रनों पर ही सिमट गई। अकील हुसैन ने 4 विकेट लेकर मुंबई इंडियंस तो तहस-नहस कर दिया। आईए एक नजर डालते हैं। इस मैच के साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं चेन्नई की यह आईपीएल में किसी भी टीम के खिलाफ 100 या उससे अधिक रनों से पहली जीत है। 

चेन्नई सुपर किंग्स के नाम जहां रनों के मामले में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड दर्ज हुआ, वहीं मुंबई इंडियंस के नाम आईपीएल में उनकी यह सबसे बड़ी हार थी। मुंबई को भी आईपीएल में इससे पहले कभी 100 या उससे अधिक रनों से हार का सामना नहीं करना पड़ा। एमआई को इससे पहले सबसे बड़ी हार राजस्थान के खिलाफ जयपुर में 2013 में 87 रनों से मिली थी।

pc- espncricinfo.com