Chandra Grahan 2026: जाने कल कितने बजे से शुरू हो जाएगा चंद्र ग्रहण, सूतक काल का क्या रहेगा समय

इंटरनेट डेस्क। सावन पूर्णिमा का दिन इस बार खगोलीय घटना के लिहाज से खास रहने वाला है। 28 अगस्त 2026 को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां रहने वाले लोगों को इसके सूतक काल को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है। वहीं, जो लोग पूर्णिमा का व्रत रखते हैं, उनके लिए भी इस बार तारीख को लेकर थोड़ा बदलाव रहेगा।

कितने बजे लगेगा भारत में चंद्र ग्रहण? 
सावन मास की पूर्णिमा यानी 28 अगस्त को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा। इस दौरान चंद्रमा के एक हिस्से पर पृथ्वी की छाया पड़ती हुई दिखाई देगी। भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसे में भारतीय समय के अनुसार ग्रहण को लेकर किसी तरह की घबराने की आवश्यकता नहीं है।

पंचांग के अनुसार, वैसे तो चंद्र ग्रहण की शुरुआत सुबह 6 बजकर 55 मिनट से हो जाएगी, लेकिन, चंद्र ग्रहण का आंशिक रूप सुबह 8 बजकर 4 मिनट पर दिखाई देगा। इस ग्रहण की पीक टाइमिंग सुबह 9 बजकर 43 मिनट रहेगी। वहीं, ग्रहण का समापन दोपहर 12 बजकर 30 मिनट रहेगी।

पूर्णिमा का व्रत कब रखा जाएगा? 
जिन लोगों के लिए पूर्णिमा का व्रत महत्वपूर्ण है, उन्हें इस बार तिथि को लेकर विशेष ध्यान रखना चाहिए, चंद्र ग्रहण के कारण पूर्णिमा का व्रत 27 अगस्त को रखने की बात कही जा रही है, व्रत और पूजा से जुड़े नियमों का पालन करते समय अपने क्षेत्र के पंचांग को जरूर देख लें, क्योंकि स्थानीय गणना के आधार पर तिथि और समय में थोड़ा अंतर हो सकता है।

pc- ndtv india