CJP: अभिजीत दीपके ने फिर से दी आंदोलन की चेतावनी, जाने क्या हैं इसके पीछे का कारण

इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने फिर आंदोलन की चेतावनी दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि अगर पुलिस की तरफ से छात्रों को परेशान करने का सिलसिला जारी रहा तो कॉकरोच जनता पार्टी जल्द ही एक बड़े और शांतिपूर्ण आंदोलन के जरिए इसका जवाब देगी, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों को टारगेट करना और उनका उत्पीड़न बंद करना चाहिए।

खबरों के अनुसार कॉकरोच जनता पार्टी सरकार से लिखित आश्वासन चाहती है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं होगा और उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा. सीजेपी का कहना है कि प्रदर्शन को 25 जुलाई को समाप्त करने से पहले सरकार के साथ हुई तीसरे दौर की बातचीत में इस मुद्दे पर चर्चा हुई थी। 

खबरों के अनुसार सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा, भारत सरकार के लिए अपने वादों को पूरा करने की समय-सीमा आज खत्म हो रही है। हम एक बार फिर सरकार से अपील करते हैं कि वह अपने सभी वादे पूरे करे।

pc- BBC