CJP: कंगना ने Gen z को बताया 'जनरेशन गटर' अब सीजेपी ने कंगना को दिया ऐसा जवाब की....
- byShiv
- 29 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए छात्रों के विरोध प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री ने पदभार भी ग्रहण कर लिया। इस बीच हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा सांसद कंगना रनौत ने विवादित बयान दे दिया है। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे छात्रों को जेन-जी की जगह जनरेशन गटर कह दिया। उनके इस बयान पर कॉकरोच जनता पार्टी के सौरव दास और आशुतोष रांका का बयान सामने आया है।
सौरव दास ने कंगना रनौत के बारे में क्या कहा?
सांसद कंगना रनौत से जेन जी प्रदर्शनकारियों पर उनकी टिप्पणी के बारे में पूछा गया, तो सीजेपी के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा, ...ये शब्द किसी ऐसे व्यक्ति के नहीं लगते जो मानसिक रूप से स्थिर हो। क्योंकि आप युवाओं के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल नहीं करेंगे। अगर आपके परिवार में कोई युवा है जो जेन जी से है, तो क्या आप उनके लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल करेंगे? तो, मुझे नहीं पता। मतलब, कंगना रनौत के बारे में मेरे पास कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है।
सौरव दास को कंगना ने दिया जवाब
कंगना ने एक्स पर लिखा, मैंने इस छात्र को गूगल किया तो पता चला कि इसकी उम्र 28 साल है। यह खुद को छात्र कैसे कहता है, मुझे समझ नहीं आया। इसकी उम्र तक मेरे पास दो नेशनल अवॉर्ड थे। प्रिय सौरव, तुम्हारी समस्या पर्सनल है। तुम छात्र नहीं, बेकार हो। पहले कोई हुनर सीखो, फिर वहीं से शुरुआत करो। कंगना रनौत के गटर जेनरेशन वाले बयान पर आशुतोष रांका ने कहा, आपने हमें कॉकरोच कहा, आपने हमें गटर कहा, याद रखिए, यही कॉकरोच गटर से बाहर निकले और आपके एक मंत्री को इस्तीफ़ा देने पर मजबूर कर दिया।
pc- BBC





