Congress: महाधिवेशन के बाद राहुल गांधी ने बताए कांग्रेस के 3 संकल्प, सामाजिक न्याय के लिए करेंगे....

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस का हाल ही में दो दिन पूर्व अहमदाबाद में महाअधिवेशन हुआ है। इसके दौरान कांग्रेस को कैसे आगे बढ़ाया जाए और कैसे भाजपा की टक्कर में खड़ा किया जाए इस पर चर्चा हुई है। वहीं अहमदाबाद अधिवेशन के बाद कांग्रेस ने बड़ी घोषणा करते हुए पार्टी के 3 संकल्प जारी किए हैं। इसे जारी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि अहमदाबाद अधिवेशन न्यायपथ में कांग्रेस ने देश के पिछड़े वर्गों को हिस्सेदारी देकर सामाजिक न्याय के लिए 3 ऐतिहासिक संकल्प लिए हैं। 

क्या कहा राहुल गांधी ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने तीन ऐतिहासिक संकल्पों की जानकारी दी। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा है कि कांग्रेस ने देश में आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को खत्म करने का संकल्प लिया है। सामाजिक न्याय को मजबूत करने के लिए 3 ऐतिहासिक संकल्प लिए हैं। 1. हम राष्ट्रीय कानून लाकर आरक्षण की 50 प्रतिशत सीमा को खत्म करेंगे। 2. केंद्रीय कानून बनाकर एससी, एसटी, सब प्लान को कानूनी आकार देंगे और इन वर्गों की जनसंख्या के आधार पर बजट में हिस्सेदारी देंगे। 3 संविधान के अनुच्छेद 15(5) में निर्धारित एससी,एसटी, ओबीसी के निजी शिक्षण संस्थानों में आरक्षण के अधिकार को लागू करवाएंगे।

भाजपा पर साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राहुल गांधी ने आगे लिखा, देश के बहुजनों के लिए हमारा संदेश साफ है- आपके भविष्य से जुड़े इन मुद्दों पर हमारा साथ निभाएं, हाथ को मजबूत बनाएं क्योंकि, हाथ बदलेगा हालात! इस बीच कांग्रेस ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर भारत की संवैधानिक संस्थाओं पर निरंतर, व्यवस्थित और षडयंत्रकारी हमला करने का आरोप लगाया है।

pc- businesstoday.in