Congress: बिहार विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस, राहुल गांधी आज से बिहार के दौरे पर

इंटरनेट डेस्क। बिहार में सात महीने के बाद में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चुनावों की तैयारी अभी से शुरू हो चुकी है। भाजपा, कांग्रेस के साथ साथ बिहार के राजनीतिक दल भी इस चुनाव के लिए खास प्लॉनिंग कर रहे है। ऐसे में आज कांग्रेस के नेता राहुल गांधी भी बिहार की यात्रा कर रहे है। वे पटना पहुंचे और बेगूसराय पहुंच चुके हैं। दो माह में वे तीसरी बार बिहार आ रहे हैैं। बेगुसराय जाकर कन्हैया कुमार की पलायन रोको नौकरी दो पदयात्रा में शामिल होंगे। बेगूसराय से लौटने के बाद वे पटना में श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में सामाजिक न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे। 

कांग्रेस चुनावी तैयारी में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस बिहार में अपने दम पर राजनीति करना चाहती है। इसके तहत पार्टी में कई अहम बदलाव भी किए जा रहे हैं। राहुल गांधी भी बिहार पर फोकस कर रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राहुल गांधी का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से व्हाइट टी-शर्ट में आने की अपील की है।

बीजेपी ने साधा निशाना
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस नेता राहुल गांधी की बिहार यात्रा पर बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने तंज कसते हुए कहा है कि वे तेजस्वी यादव की खटिया खड़ा करने बिहार आए हैं। वहीं राहुल गांधी के बिहार खासकर बेगूसराय दौरे पर गिरिराज सिंह ने हमला किया है। कहा है कि पहले अपना पलायन रोकें। केरल से यूपी आए और अब बिहार में दौड़ रहे हैं।

pc- parbhat khabar, india today,parbhat khabar