Congress: गुजरातियों पर दिए विवादित बयान पर खरगे ने मांगी माफी, बोले भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं

इंटरेनट डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गुजरात के लोगों को लेकर दिए अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों के प्रति मेरे मन में हमेश सर्वाेच्च सम्मान रहा है और हमेशा रहेगा। वहां के लोगों की भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं था।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो रविवार को केरल के इडुक्की जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा था कि राज्य के लोग पढ़े-लिखे और समझदार हैं और गुजरात के अनपढ़ लोगों के विपरीत उन्हें गुमराह नहीं किया जा सकता। उनके इस बयान पर बीजेपी ने निशाना साधा था।

इसके बाद बीजेपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि क्या राहुल गांधी खरगे के इस बयान से सहमत हैं। अगर राहुल गांधी में ज़रा भी समझ है, तो उन्हें इस टिप्पणी से खुद को अलग कर लेना चाहिए, इसकी निंदा करनी चाहिए और माफ़ी की मांग करनी चाहिए।

pc- tv9