Congress: एआईसीसी के सत्र में खरगे ने भाजपा को लिया निशाने पर,कहा-महाराट्र में चुनाव धोखा धड़ी से जीती BJP
- byShiv
- 09 Apr, 2025

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेेस पार्टी के महाधिवेशन में कई मुद्दों पर आज चर्चा हुई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में धोखाधड़ी से जीत दर्ज की। ऐसा फर्जीवाड़ा जो पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने बैलेट पेपर पर चुनाव कराने की जोरदार वकालत की। अहमदाबाद में एआईसीसी सत्र को संबोधित करते हुए खरगे ने मोदी सरकार पर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने और लोकतंत्र को धीरे-धीरे खत्म करने के लिए सरकारी संपत्ति बेचने का भी आरोप लगाया
मीडिया रिपोटर्स की माने तो खरगे ने कहा, पूरी दुनिया ईवीएम से बैलेट पेपर की ओर बढ़ रही है, लेकिन हम ईवीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह सब धोखाधड़ी है। वे हमसे इसे साबित करने के लिए कहते हैं। आपने ऐसी तकनीकें तैयार की हैं, जिनसे सत्ताधारी पार्टी को फायदा होता है और विपक्ष को नुकसान होता है।
खबरों की माने तो उन्होंने यहां साबरमती नदी के तट पर आयोजित सत्र में अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि इस देश के युवा उठेंगे और कहेंगे कि हमें बैलेट पेपर चाहिए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, महाराष्ट्र में क्या हुआ? हमने हर जगह इस मुद्दे को उठाया। राहुल गांधी ने इस मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया। उन्होंने जिस तरह की मतदाता सूची बनाई, वह एक धोखाधड़ी थी। हरियाणा में भी यही हुआ।
pc-aaj tak