Congress: शशि थरूर के समर्थन में कांग्रेस के कई दिग्गज, पार्टी ने विदेश दौरे पर जाने वाले नेताओं की सूची से बाहर रखकर किया अपमान
- byShiv
- 23 May, 2025

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस नेता के सुधाकरन ने शशि थरूर का नाम ऑपरेशन सिंदूर और पाकिस्तान-प्रायोजित आतंकवाद पर भारत का पक्ष रखने के लिए विदेश दौरे पर जाने वाले नेताओं की कांग्रेसी सूची से बाहर रखने पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इसे थरूर का अपमान बताया है।
मीडिया रिपाटर्स की माने तो सुधाकरन का कहना है कि शशि थरूर एक सक्षम नेता और पार्टी के वफादार सदस्य हैं। इसलिए उन्हें इस तरह अलग-थलग करना ठीक नहीं है। थरूर को केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ भारत का पक्ष रखने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए आमंत्रित किया था।
जबकि, कांग्रेस ने इसके लिए आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार के नाम दिए थे। लेकिन सरकार ने थरूर को चुना, जिससे विवाद हो गया। सुधाकरन ने थरूर के पार्टी छोड़ने की अफवाहों को भी गलत बताया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने थरूर से बात की है और उन्हें विश्वास है कि वह पार्टी नहीं छोड़ेंगे।
pc-amar ujala