Crime News: महाराष्ट्र में महिला डॉक्टर ने हथेली में लिखा सुसाइड नोट, पुलिस वाले पर लगाया 4 बार रेप और हैरेसमेंट...
- byShiv
- 25 Oct, 2025
इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र के सतारा में एक दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। यहां जिला अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसने हाथ पर एक सुसाइड नोट लिखा है जिसमें आरोप लगाया गया है कि उसके साथ एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने पांच महीने में 4 बार बलात्कार किया।
होटल में किया सुसाइड
मीडिया रिपोटर्स की माने तो एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता गुरुवार देर रात फलटन के एक होटल के कमरे में लटकी हुई मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। फलटन सब-डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफिसर के तौर पर काम करने वाली डॉक्टर ने एसआई गोपाल बडने पर आरोप लगाया कि उन्होंने उसे मेंटल और फिजिकल दोनों तरह से परेशान किया और यह भी बताया कि पुलिस वाले के लगातार परेशान करने की वजह से उसने अपनी जान दे दी। आत्महत्या से शुक्रवार को राज्य में राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, हालांकि आरोपी पुलिसवालों को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आदेश के बाद सस्पेंड कर दिया गया है।
सुसाइड नोट में क्या लिखा?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीड़िता की हथेली पर लिखे नोट में लिखा था, पुलिस इंस्पेक्टर गोपाल बडने की वजह से मेरी मौत हुई। उसने मेरे साथ चार बार रेप किया। उसने पांच महीने से ज्यादा समय तक मेरे साथ रेप, मेंटल और शारीरिक शोषण किया। आत्महत्या से कुछ महीने पहले डीएसपी को लिखे अपने पत्र में महिला डॉक्टर ने फलटन ग्रामीण पुलिस विभाग के तीन पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की थी। महिला डॉक्टर ने लिखा था कि वह बहुत ज्यादा तनाव में हैं, इसलिए निवेदन है कि इस गंभीर मामले की जांच की जाए।
pc- jagran






