Crime News: 200 लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की करते पूजा, धनवर्षा का देते लालच, बनाते उनका वीडियों, घटना के बाद हिल गया पूरा यूपी

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक बड़ी घटना सामने आई है। इस घटना के सामने आने के बाद हर किसी के होश उड़े पड़े है। जी हां यहां एक धनवर्षा गिरोह का पर्दाफाश होने से तहलका मचा हुआ है। इस घटना ने पुलिस-प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। मामले में अब तक 14 आरोपी और 200 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। ये पूरा मामला तंत्र-मन्त्र से जुड़ा हुआ है लेकिन पुलिस और भी कई एंगल से जांच कर रही है। 

क्या हो रहा था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बताया जा रहा है कि धनवर्षा के नाम पर तांत्रिक लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा करते थे। इसके लिए उन्हें परिवार वालों ने मंजूरी भी दे रखी थी। धनवर्षा गैंग का मुख्य काम गरीब लड़कियों के परिवार को झांसे में लेना था। पूजा के दौरान ये लड़कियों के परिवार को कमरे से बाहर कर देते थे। इसके बाद उनकी प्राइवेट पार्ट की पूजा की जाती थी। फिर तंत्र-मन्त्र की प्रक्रिया शुरू होती थी। तंत्र-मन्त्र के बाद इन लड़कियों के साथ क्या होता था, ये वो खुद भी नहीं जानती।

मिली ये महंगी चीज भी
मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक तांत्रिक जब प्राइवेट पार्ट की पूजा करते थे तो उस समय उनका वीडियो शूट कराया जाता था। फिर उसे लाखों रुपये में पोर्न साइट को बेच दिया जाता था। पुलिस को कमरे से कई दुर्लभ वस्तुएं मिली हैं। इसमें 20 नख कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू, खास नंबर के नोट। लड़कियों के लिए विशेष कोड का इस्तेमाल किया जाता था।

pc- inkhabar.com