Crime News: पति-पत्नी के बीच सोती थी सास, दुल्हन ने उठाया ये बड़ा कदम, फिर सबके सामने...
- byShiv
- 27 Aug, 2025

इंटरनेट डेस्क। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में एक ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देने वाली है। जी हां यहां चार महीने पहले शादी के बंधन में बंधी 24 वर्षीय सुधा रघुवंशी का शव फंदे से लटका मिला। यह घटना अखाई टप्पा गांव की है। मृतका के मायकेवालों ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही सुधा को पति और ससुराल वाले मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहे थे। यह मामला उत्तर प्रदेश के निक्की हत्याकांड के बाद एक और सनसनीखेज केस बनकर सामने आया है।
क्या था पूरा मामला
मृतका सुधा रघुवंशी के नाना बुंदेल सिंह ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि सुधा का पति संजय रघुवंशी नशे का आदी था। दोनों के बीच आए दिन विवाद होते थे। परिवार का आरोप है कि ससुरालवालों ने सुधा को पढ़ाई से भी रोक दिया था और उसे कभी भी पति के साथ अकेले समय नहीं बिताने दिया गया। नाना के अनुसार यहां तक कि रात में पति-पत्नी के बीच सास आकर सोती थी।
पुलिस जांच में आया सामने
पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, सुधा रात 12 बजे तक किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी को लेकर उसका पति संजय से विवाद हुआ। संजय ने पुलिस को बताया कि सुधा अक्सर उस पर झूठे आरोप लगाती थी और उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या या आत्महत्या के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
pc- mediahelpingmedia.org