DA Hike News: इन स्टेट गोवेर्मेंट का बड़ा फैसला, अब मिलेगा 55% महंगाई भत्ता, जानिए किसे कितना फायदा?
- byrajasthandesk
- 05 Apr, 2025

नई दिल्ली – सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। असम और उत्तर प्रदेश सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों की तर्ज पर महंगाई भत्ता (Dearness Allowance - DA) बढ़ाने का ऐलान कर दिया है। अब दोनों राज्यों में कर्मचारियों को 55% DA मिलेगा। इस बढ़ोतरी का सीधा असर उनकी सैलरी और पेंशन पर पड़ेगा।
🟢 असम सरकार ने दिया ‘बीहू गिफ्ट’
मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 2% DA बढ़ाकर 55% करने की घोषणा की है। यह वृद्धि 1 जनवरी 2025 से लागू मानी जाएगी।
- जनवरी से मार्च तक का बकाया एरियर, अप्रैल और मई की सैलरी के साथ दिया जाएगा।
- सीएम ने इसे राज्य कर्मचारियों के लिए ‘बीहू उपहार’ करार दिया है।
🔵 यूपी में भी जल्द लागू होगा नया DA
उत्तर प्रदेश सरकार भी जल्द DA में 2% की बढ़ोतरी करने जा रही है। इससे
- लगभग 16 लाख सरकारी कर्मचारी
- और 12 लाख पेंशनभोगी लाभान्वित होंगे।
वर्तमान में यूपी में DA 53% है, जो बढ़कर 55% हो जाएगा। यह फैसला अप्रैल की सैलरी में लागू होगा, जो कर्मचारियों को मई में मिलेगी। इसके अलावा बकाया एरियर PF या NSC के माध्यम से दिया जाएगा।
🟠 केंद्र सरकार की नीति से प्रेरित
हाल ही में केंद्र सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का DA 2% बढ़ाया था। अब राज्यों ने भी उसी रास्ते पर चलना शुरू कर दिया है। यह कदम कर्मचारियों की मंहगाई से राहत और क्रय शक्ति में वृद्धि के लिए जरूरी माना जा रहा है।