Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन आप भी खरीदने जा रहे हैं झाडू तो फिर रखें इन नियमों का ध्यान
- byShiv
- 15 Oct, 2025

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार आने में महज 3 दिन का समय शेष बचा हैं और ऐसे में धनतेरस से इस पांच दिवसीय त्योहार की शुरूआत होने वाली है। दिवाली का पहला दिन होता है, इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान कुबेर, भगवान धनवंतरि और भगवान यमराज की पूजा की जाती है, इस दिन कई चीजें खरीदने का विशेष महत्व होता है। झाड़ू खरीदने को विशेष महत्व बताया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय क्या करना चाहिए और क्या नहीं.
क्या क्या खरीदते हैं
धनतेरस के पावन दिन पर सोना-चांदी, बर्तन, झाड़ू और घर सजाने के लिए वस्तुएं खरीदी जाती है। कई लोग इस दिन कुछ खरीदें या न खरीदें, लेकिन झाड़ू अवश्य खरीदते हैं, झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए धनतेरस के दिन इसे खरीदना बहुत ही शुभ माना गया है, हालांकि इस दिन झाड़ू खरीदते समय कुछ विशेष सावधानियां बरतना और नियमों का पालन करना बेहद ज़रूरी है।
झाड़ू खरीदते समय क्या करें?
धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदते समय ध्यान रखें कि आप खजूर के पत्तों, तार के पत्तों, घास या तिनकों से बनी झाड़ू ही खरीदें, झाड़ू को हमेशा सुबह के समय खरीदना चाहिए, ऐसा करना शुभ माना गया है। इसके बाद झाड़ू को घर की दक्षिण दिशा में रखें, झाड़ू को घर की रसोई या स्टोर रूम में रखना भी शुभ माना गया है।
pc- news nation