Dhanteras 2025: जाने धन तेरस पर सोने चांदी के अलावा और क्या खरीद सकते हैं आप

इंटरनेट डेस्क। दीपावली का त्योहार आने में अब कुह ही दिन बाकी बचे है। इस पांच दिवसीय त्योहार के लिए अभी से तैयारियां शुरू हो चुकी है। वैसे आपको बता दें कि धनतेरस का पर्व दीपावली की शुरुआत का प्रतीक माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव, यमराज और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का यह एक शुभ अवसर होता है। इस शुभ समय पर लोग अपने घर के लिए कुछ ना कुछ जरूर खरीदते हैं जिससे की घर में सुख-समृद्धि और धन का वास बना रहे।

ऐसे में आज हम यह जानेंगे की धन तेरस के दिन जरूरी नहीं की हम धन की ही खरीदें कुछ और भी ऐसी चीजें हैं जो हम खरीद सकते हैं और उससे हमारे घर में सुख समृद्धि आ सकती है। 

धनतेरस 2025 तिथि 
इस साल धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को मनाया जाएगा। वैदिक पंचांग के अनुसार, त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 18 अक्टूबर को दोपहर 12.18 बजे से हो रही है और इसका समापन अगले दिन, 19 अक्टूबर को दोपहर 1.51 बजे होगा। उदयातिथि के अनुसार 18 अक्टूबर को ही धनतेरस मनाया जाएगा।

धनतेरस पर क्या खरीदें?

झाड़ू
आप धप तेरस के दिन घर में झाडू खरीद कर ला सकते है।

बर्तन
धातु के बर्तन खरीदना जैसे स्टील, पीतल या तांबे के, शुभ माना जाता है। 

गणेश और लक्ष्मी की मूर्तियां
पूजा के लिए सुंदर मूर्तियां खरीदना, विशेषकर लक्ष्मी-गणेश की जो दीपावली पर पूजी जाती हैं, भाग्यवर्धक होता है।

तांबे की वस्तुएं
तांबा स्वास्थ्य के लिहाज से भी लाभदायक है और इसकी खरीद आयुर्वेदिक रूप से भी श्रेष्ठ मानी जाती है।

नमक
नमक खरीदना और उपयोग करना वास्तु दोष को दूर करता है। यह नकारात्मक ऊर्जा को घर से बाहर करता है।

pc- gurucool.life