Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन झाडू के साथ साथ जरूर खरीदें आप भी ये चीजें, घर में आएगी बरकत

इंटरनेट डेस्क। हर साल कार्तिक मास में दिवाली का त्योहार आता हैं, कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस से इस त्योहार की शुरूआत होती है जो 5 दिनों तक चलता है। धनतरेस के दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर और माता लक्ष्मी की पूजा होती है। इसके अलावा इस दिन कुछ विशेष चीजों की खरीदारी करना भी काफी शुभ माना जाता है। तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ चीजें के बारे में, जो आप धनतेरस के दिन खरीद कर ला सकते हैं।

सोना-चांदी खरीदें
धनतेरस के दिन सोना या चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहें तो सोने-चांदी का कोई आभूषण, बर्तन या मूर्ति खरीद सकते हैं।

लक्ष्मी-गणेश वाले सिक्के 
इस दिन लक्ष्मी-गणेश वाले चांदी के सिक्के खरीदना बहुत शुभ माना जाता है। कहते हैं ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है। 

बर्तनों की खरीदारी करें 
धनतेरस के दिन बर्तनों की खरीदारी करना भी बहुत शुभ होता है। हालांकि बहुत से लोग स्टील, लोहे या कांच के बर्तन ले आते हैं, जो बिल्कुल भी सही नहीं है। इस दिन आपको बर्तन हमेशा चांदी, तांबा या पीतल के ही लेने चाहिए।

झाड़ू ले कर जरूर आए
धनतेरस के दिन कुछ ना सही तो कम से कम एक नई झाड़ू तो जरूर खरीद लेनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन झाड़ू लेने से घर की सारी नकारात्मकता और दरिद्रता दूर हो जाती है।

pc- amar ujala