Dhanteras 2026: शुक्र प्रदोष में मनेगा इस बार धनतेरस का पर्व, जाने क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 04 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। इस साल धनतेरस का त्योहार शुक्र प्रदोष के संयोग में मनाया जाएगा। 6 नवंबर को शुक्रवार है और धनतेरस पर पूजा और खरीदारी के लिए प्रदोष काल को सबसे उत्तम समय माना गया है। शुक्रवार का दिन माता महालक्ष्मी को समर्पित है। इस शुभ संयोग में कुबेर, धन्वंतरी और मां लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त
इस बार धनतेरस पर प्रदोष काल शाम 5.49 बजे से लेकर रात 8.23 बजे तक रहेगा। धनतेरस की पूजा के लिए प्रदोष काल को सर्वाेत्तम समय बताया गया है। यानी इस बार धनतेरस पर कुबेर, लक्ष्मी और धन्वंतरी की पूजा के लिए करीब ढाई घंटे का शुभ मुहूर्त रहने वाला है।
खरीदारी का शुभ मुहूर्त
1. शुभ चौघड़िया मुहूर्तः सुबह 8.16 बजे से 9.48 बजे तक
2. अभिजीत मुहूर्तरू सुबह 11.48 बजे से दोपहर 12.56 बजे तक
3. प्रदोष काल शाम 05 बजकर 49 मिनट से रात 08 बजकर 23 मिनट तक
धनतेरस पर क्या खरीदना शुभ होता है?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। महालक्ष्मी के हिरण्य यानी स्वर्ण स्वरूप और चांदी से जुड़े स्वरूप का उल्लेख करते हुए इस दिन सोना-चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा बताई जाती है। हालांकि हर व्यक्ति के लिए कीमती धातुएं खरीदना संभव नहीं होता है। ऐसे में सामर्थ्य के अनुसार पीतल या तांबे का बर्तन भी खरीदा जा सकता है।
pc- jagran





