Dhanteras 2026: धनतेरस के दिन क्या खरीदना शुभ माना जाता हैं, जाने 6 या 7 अक्टूबर को किस दिन हैं यह त्योहार

इंटरनेट डेस्क। दिवाली का त्योहार नजदीक हैं बाजारों तक रौनक बढ़ने लगी है। कोई घर की सजावट की तैयारी करता है, तो कोई नए कपड़े और मिठाइयां खरीदने की योजना बना रहा है।  इन तैयारियों की शुरुआत धनतेरस से होती है। मान्यता है कि धनतेरस पर शुभ समय में सोना-चांदी, बर्तन और दूसरी चीजें खरीदने से घर में सुख-समृद्धि आती है। यदि आप भी धनतेरस पर खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो जान लीजिए कि इस साल यह त्योहार कब मनाया जाएगा और किन चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है।

धनतेरस 2026 कब है? जानें सही तारीख
हिंदू पंचांग के मुताबिक, हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस साल 2026 में त्रयोदशी तिथि 6 नवंबर, शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगी। वहीं, इसका समापन 7 नवंबर को सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदया तिथि और प्रदोष काल के संयोग को देखते हुए धनतेरस 6 नवंबर को मनाया जाएगा।

धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ

सोना-चांदीः धनतेरस पर सोने और चांदी के गहने या सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इससे घर में धन-वैभव और समृद्धि आती है।

पीतल और तांबे के बर्तनः इस दिन बर्तन खरीदने की पुरानी परंपरा है। खासतौर पर पीतल, तांबे और चांदी के बर्तनों की खरीदारी को शुभ माना जाता है।

झाड़ूः धनतेरस पर झाड़ू खरीदने का भी विशेष महत्व है। मान्यता है कि झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से है। इसे घर लाना दरिद्रता दूर करने और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।

pc- astrozindagi.in